नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। आगामी एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगाठ के अवसर पर जीपीएम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 6500 आवासों में गृह प्रवेश और 3200 आवासों का भूमि पूजन किया जाएगा। गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विकासखंड में प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुऐ सभी ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 11हजार 525 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भूमि पूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर सभी अमलो के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी सभी आवश्यक तैयारी कर रहे है।


