एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक : पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर। - Sarvavyapi एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक : पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर। - Sarvavyapi

एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक : पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर।

Share Now

नूर मोहम्मद/गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान बेचने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज जनपद पंचायत गौरेला के सभा कक्ष और एसडीएम कार्यालय मरवाही में राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन की जानकारी ली। बैठकों में बताया गया कि जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 19294 है। इनमें से 18194 किसानों का पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल में हो चुका है। अभी भी जिले के 1100 किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकृत नहीं हुए हैं। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने और बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन से छूटे हुए सभी किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। उन्होंने पंजीयन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन के लिए किसानों को सही जानकारी देने कहा, जिससे अनावश्यक भटकाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। इसके साथ ही फौती नामांतरण से संबंधित प्रकरणों को भी तत्काल निराकृत करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र कुमार सिरमौर, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, अविनाश कुजूर, प्रीति शर्मा सहित सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!