सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड (कोटा)
एलपीजी डीलर एसोसिएशन (इंडिया) के तत्वावधान में बिलासपुर जिले के सभी एलपीजी वितरकों ने अपने-अपने कर्मचारियों सहित उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने काली पट्टी बांधकर एवं मोमबत्ती जलाकर अपनी एक सूत्रीय मांग — कमीशन वृद्धि — के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शन, पेट्रोलियम मंत्रालय, नई दिल्ली का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बिलासपुर जिले में इस प्रकार का शांतिपूर्ण आंदोलन पहली बार करगी रोड, कोटा में संपन्न हुआ।कार्यक्रम एलपीजी डीलर एसोसिएशन (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पूर्व निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। आज के आयोजन में श्री लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी कोटा के सहयोगी कर्मचारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।


