राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया गया स्मरण..सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन। - Sarvavyapi राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया गया स्मरण..सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन। - Sarvavyapi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया गया स्मरण..सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया।भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों में पूर्वान्ह 10.30 बजे राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई। इसी तरह जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आश्रमों, छात्रावासों, महाविद्यालयों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।इसके साथ ही “रन फॉर यूनिटी”, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, एकता पर आधारित प्रदर्शनियाँ, युवा रैलियाँ और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम पूरे वर्ष भर अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जाएंगे, ताकि सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी विभागों, जिलों और शासकीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, जिससे सरदार पटेल के आदर्शों और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-सामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!