कुर्मी समाज जिला बिलासपुर ने पटेल जयंती मनाया...सर्व कुर्मी समाज द्वारा सिम्स बिलासपुर परिसर में सरदार पटेल जी को माल्यार्पण कर याद किया गया। - Sarvavyapi कुर्मी समाज जिला बिलासपुर ने पटेल जयंती मनाया...सर्व कुर्मी समाज द्वारा सिम्स बिलासपुर परिसर में सरदार पटेल जी को माल्यार्पण कर याद किया गया। - Sarvavyapi

कुर्मी समाज जिला बिलासपुर ने पटेल जयंती मनाया…सर्व कुर्मी समाज द्वारा सिम्स बिलासपुर परिसर में सरदार पटेल जी को माल्यार्पण कर याद किया गया।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छग प्रदेश सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा आज अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को 150 वी जयंती पर सिम्स बिलासपुर परिसर में स्थित पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। सर्व कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि आज जो हम आजादी के बाद एक अखंड भारत में रह पा रहे है ये सब हमारे महान नेता पटेल जी के ही बदौलत है। हम उन्हें आज कोटिश नमन करते है। कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक ने कहा कि सरदार पटेल जी का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। संरक्षक श्याम राज पटेल ने कहा कि सरदार पटेल न होते तो हम आज ऐसे आजाद भारत में न होते। संरक्षक रामकुमार कौशिक ने कहा कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक चमत्कारिक नेतृत्व करता भारत के महान नेता थे जो हमेशा याद किए जाएंगे।जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल जी के आदर्श पर अमल कर देश को आगे बढ़ाते रहना है। महिला जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार एवं उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक ने भी अपने विचार रखे। आज इस अवसर पर छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के विट्ठल भाई पटेल,दिनेश कौशिक, अंबिका कौशिक,अशोक कौशिक, सतीश कौशिक, विकास कौशिक, इकलेश कश्यप, भुवन वर्मा पत्रकार,देवनारायण कश्यप, रामेश्वर सोनी हरिभूमि, नारायण प्रसाद पाली समाज सेवी, पदूम पाटन वार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!