कुलपति प्रो. कुमुद ने मुख्यमंत्री देवेंद्र से की शिष्टाचार मुलाकात। - Sarvavyapi कुलपति प्रो. कुमुद ने मुख्यमंत्री देवेंद्र से की शिष्टाचार मुलाकात। - Sarvavyapi

कुलपति प्रो. कुमुद ने मुख्यमंत्री देवेंद्र से की शिष्टाचार मुलाकात।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

हमारे छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रोफेसर कुमुद शर्मा ने सोमवार, 3 नवंबर को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।भेंट के दौरान नागपुर में होने वाले पुस्तक मेला, साहित्य उत्सव और विश्वविद्यालय के विकास संबंधी अन्य विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। यह मुलाकात भविष्य की शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!