तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के गनियारी में स्थित अतिरिक्त तहसीलदार एवं दंडाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक लापरवाही साफ नज़र आ रही है। सरकारी भवन में संचालित यह कार्यालय कोटा–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है, लेकिन यहां अब तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हुआ है।इसके चलते शाम ढलते ही यह परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने से लेकर संदिग्ध गतिविधियाँ यहां खुलेआम होती हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।स्थिति यह है कि कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार खुद भी शायद ही कभी कार्यालय पहुंचते हों। बताया जा रहा है कि आज भी दोपहर 12 बजे तक अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस कार्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराए और यहां नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।


