शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोड़सरा में 50 छात्राओं को साइकिल वितरण। - Sarvavyapi शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोड़सरा में 50 छात्राओं को साइकिल वितरण। - Sarvavyapi

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोड़सरा में 50 छात्राओं को साइकिल वितरण।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शासन की सरस्वती सायकल योजना 2025 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोड़सरा जांजगीर-चांपा में अध्ययनरत कक्षा नवमी की 50 छात्राओं को 3 नवंबर को साइकिल वितरित की गई। यह वितरण कार्यक्रम शाला विकास समिति, शाला प्रबंधन समिति एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में शाला विकास सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, सरपंच अनिता सीताराम यादव, राजू यादव, प्राचार्य परेश कुमार सिंह, दयानंद गोपाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामवासी भूषण यादव, नरेंद्र साहू, त्रिभुवन साहू आदि उपस्थित रहे।सभी ने इस योजना को बालिकाओं के लिए अत्यंत लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि, नियमितता एवं आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी। कार्यक्रम का संचालन शाला परिवार द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!