रजत जयंती पर नवा रायपुर के आसमान में गूंजा गर्व और रोमांच — सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो में महासमुंद के 1500 छात्र-छात्राएं बने साक्षी। - Sarvavyapi रजत जयंती पर नवा रायपुर के आसमान में गूंजा गर्व और रोमांच — सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो में महासमुंद के 1500 छात्र-छात्राएं बने साक्षी। - Sarvavyapi

रजत जयंती पर नवा रायपुर के आसमान में गूंजा गर्व और रोमांच — सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो में महासमुंद के 1500 छात्र-छात्राएं बने साक्षी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राजधानी नवा रायपुर का आकाश 4 नवम्बर को देशभक्ति और रोमांच से सराबोर हो गया। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों में उत्साह, गर्व और रोमांच भर दिया।इस ऐतिहासिक आयोजन में महासमुंद जिले के 46 स्कूलों से आए 1500 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी का स्वागत रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय की टीम द्वारा किया गया।राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एयरोबेटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जब नवा रायपुर के आकाश में ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी शानदार फॉर्मेशनों से उड़ान भरी, तब पूरा वातावरण देशभक्ति और जोश से गूंज उठा।यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना, जिसने यह संदेश दिया कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से हर कठिन लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। रायपुर सहित आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस एयरोबेटिक शो को देखने पहुंचे।महासमुंद जिले के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल (पिथौरा निवासी) ने अपने प्रदर्शन से “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का संदेश दिया। वहीं फाइटर पायलट विवेक कुमार साहू (महासमुंद निवासी) ने भी इस शो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पुरखौती मुक्तांगन रायपुर और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में रेखराज शर्मा (जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा), एन.के. सिन्हा (सहायक संचालक), संपा बोस (एपीसी), संजय ध्रुव (एपीसी), जागेश्वर सिन्हा (बीआरसीसी), देवानंद नायक (बीआरसीसी), रामता डे (एबीईओ), हीना ढ़ालेन और तारिका सोरी (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4 नवम्बर का यह दिन छत्तीसगढ़ की रजत जयंती को गर्व, रोमांच और देशभक्ति के अविस्मरणीय रंगों में रंग गया, जब नवा रायपुर का आकाश सूर्यकिरणों से जगमगा उठा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!