विकास नंद/ सर्वव्यापी/
देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों एवं विभिन्न युद्धों में घायल हुए वीर जवानों के परिवारों की सहायता के लिए महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, महासमुंद के छात्र-छात्राओं ने सराहनीय पहल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर कुल 10 हजार 250 रुपए की राशि एकत्र की है।विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों से प्राप्त इस कुल धनराशि के दो डिमांड ड्राफ्ट तैयार किए गए हैं। इन दोनों डिमांड ड्राफ्ट को विशेष वाहक हेमप्रकाश निर्मलकर, सहायक वर्ग-3 के माध्यम से संबंधित कार्यालय को प्रेषित किया गया है।विद्यालय के इस कदम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा झलकती है, जो अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।


