बिजातीपाली प्राथमिक शाला में नेवता भोज का आयोजन। - Sarvavyapi बिजातीपाली प्राथमिक शाला में नेवता भोज का आयोजन। - Sarvavyapi

बिजातीपाली प्राथमिक शाला में नेवता भोज का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल तथा बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया।गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुतली जगदल्ला एवं उनके परिवार द्वारा आंवला तले के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों को नेवता भोज दिया गया। मंगलवार, 4 नवंबर को आयोजित इस भोज में दाल, चावल, टमाटर की सब्जी, फूटू (मशरूम), सलाद और पापड़ परोसा गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया और वे बेहद प्रसन्न नजर आए।विद्यालय की प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने बताया कि नेवता भोज जैसे कार्यक्रम शाला और समुदाय के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाते हैं, जिससे पारस्परिक संबंध और अधिक मजबूत होते हैं।विद्यालय परिवार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुतली बाई और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोइया सुहावन बाई, कमला बाई, संजुला चौहान, नीला मानिकपुरी और सुशीला चौहान उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!