विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया की भतीजी आकांक्षा सत्यवंशी ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत में आकांक्षा सत्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गुरु साहेब ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से सतनामी समाज की बेटी का योगदान हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने आकांक्षा सत्यवंशी की लगन, मेहनत और कठोर परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं।
आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में लंबे समय से टीम से जुड़ी हुई हैं। उनकी विशेषज्ञता और समर्पण ने खिलाड़ियों को फिटनेस और प्रदर्शन के उच्च स्तर पर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी आकांक्षा सत्यवंशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


