बड़े साजापाली में जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न...ओलंपियाड और एशियाड के लिए ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी होंगे तैयार : सरला कोसरिया। - Sarvavyapi बड़े साजापाली में जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न...ओलंपियाड और एशियाड के लिए ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी होंगे तैयार : सरला कोसरिया। - Sarvavyapi

बड़े साजापाली में जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न…ओलंपियाड और एशियाड के लिए ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी होंगे तैयार : सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ग्रामीण अंचल में छुपी खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है इससे बच्चों को खेल में आगे आने के लिए न सिर्फ अवसर मिल रहा बल्कि आने वाले समय में ओलंपिक एशियाड जैसे खेलों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है’ उक्त बातें राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोरिया ने शाउमावि बड़े साजापाली के खेल प्रांगण में आयोजित जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। समारोह की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष ठाकुर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी, संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारी यु एस पटेल आदि उपस्थित थे। श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभा को आगे लाने हमेशा प्रयास किया जा रहा है। आज साजापाली में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता को देखकर प्रसन्नता हो रही की ग्रामीण अंचल भी खेल में आगे बढ़ रहा है। दूरस्थ अंचल के बच्चे भी अब खेल के माध्यम से अपना भविष्य संवार रहे हैं। साजापाली खेल महोत्सव का सुंदर वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यह पहुंच मार्ग विहीन था तब इसे सजा पाली कहते थे मगर आप यह गांव कई प्रतिभाओं से सजा हुआ पाली बन चुका है। यहां की बेटी नंदिनी साहू डिप्टी कलेक्टर बनकर इस क्षेत्र को गौरवन्वित की है। साथ में यहां से डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य पदों पर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। अब इस मंच से निश्चित रूप से कई प्रतिभा संपन्न खिलाड़ी निकलेंगे जो इस क्षेत्र को गौरवान्वित करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष ठाकुर ने अपने प्रतिवेदन वाचन करते हुए बताया कि इस जोन स्तरीय प्रतियोगिता में बसना ब्लॉक के उन ग्राम पंचायत को सम्मिलित किया गया है जो सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यहां के विजेता प्रतिभागी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके पूर्व सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल की मुख्य आतिथ्य में, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में एवं भंवरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी, बडेसाजापाली सरपंच ईश्वरी वेदराम कुर्रे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीराम साहू, सलखंड सोसायटी अध्यक्ष झनकराम चौधरी आदि की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी यु एस पटेल ने बताया कि जोन स्तरीय स्केल महोत्सव में 14 से 19 और 19 से 24 आयु वर्ग की सामूहिक एवं व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंदर-19 आयु वर्ग कबड्डी बालक प्रथम बूटीपाली द्वितीय बड़े साजापाली, बालिका वर्ग प्रथम बड़े साजापाली द्वितीय जमदरहा, खो-खो बालक बड़े साजापाली द्वितीय रोहिना बालिका बड़े साजापाली द्वितीय दुलारपाली वॉलीबॉल बालक बिछिया द्वितीय दुलारपाली अंडर 24 आयु वर्ग में कबड्डी बालक प्रथम बूटीपाली, द्वितीय रोहिना बालिका वर्ग में प्रथम बुंदेलाभांठा वॉलीबॉल में रोहिना व्यक्तिगत खेल 100 मीटर दौड़ बालक प्रथम किशन सिदार बड़े साजापाली द्वितीय पुरुषोत्तम यादव दुर्गापाली, बालिका टीनम पटेल दुर्गापाली, द्वितीय दुतिका सिदार अंडर 24 में बालक वर्ग प्रथम प्रदीप यादव रोहिना, 400 मीटर दौड़- बालक वर्ग में प्रथम लखेश्वर यादव चनाट, द्वितीय रोशन कर्री चनाट, बालिका वर्ग में प्रथम टीनम पटेल, द्वितीय नीलम यादव दुर्गापाली, अंडर 24 वर्ग में लक्ष्मण सिदार, द्वितीय संगम कुमार उराव, ऊंची कूद बालक अंडर 19 प्रथम डालेश्वर बेलटिकरी द्वितीय अजय सिदार बड़े साजापाली, बालिका वर्ग पद्मिनी साहू हरदा, द्वितीय सरोजिनी बरिहा जमदरहा, अंडर 24 प्रथम हलधर खोकसा, अंडर-19 बालक प्रथम सुमित साहू दुलारपाली द्वितीय दुर्गेश भारती दुलारपाली बालिका वर्ग प्रथम गीतांजलि नेताम अंदर 24 बालक वर्ग अशोक गहिर बड़े साजापाली द्वितीय रोशन से डर बड़े साजापाली अंदर 17 जतिन निषाद दुर्गापाली आदित्य प्रेमी बड़े साजापाली, भाला फेंक बालक अंदर-19 महेंद्र बरिहा बेलटिकरी, संगम उराव दुर्गापाली अंडर 24 प्रथम रेवती चरण दुर्गापाली द्वितीय सुमन सिदार, लम्बीकूद अंडर 17 संजना विश्वकर्मा प्रथम, दुतिका सिदार जमदरहा द्वितीय स्थान हासिल की। समारोह को सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी प्रेमानंद भोई,किशोर कुमार ओगरे,कमलेश साहू, करमसिंह जगत, संतोष कहार, त्रिलोचन पटेल, इंदल पटेल, मनोरंजन साहू,भूपेश पाढ़ी, डीजेंद्र कुर्रे, नंदकुमार चौहान, रूपधर पटेल, संतोष टंडन, अरुण कुजूर, घनश्याम पटेल, सत्यनारायण ठाकुर,संतोष कश्यप, लक्ष्मी जगत, अक्षय सिदार, सादराम अजय, सोमनाथ कैवर्तय अमित चौरसिया, करारोपण अधिकारी रूपसिंह सिदार, गिरधारी पटेल, जयराम सिदार, सचिव ताजेश साहू, नरेश पटेल, रथ लाल यादव, शशिकपूर तांडी, घासीराम दुबे, नंदकुमार पटेल, राजेश भारतीय आदि का विशेष योगदान रहा


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!