अवैध धान परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर लंगेह ने सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया निरीक्षण। - Sarvavyapi अवैध धान परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर लंगेह ने सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया निरीक्षण। - Sarvavyapi

अवैध धान परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर लंगेह ने सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आगामी धान खरीदी सीजन के मद्देनज़र कलेक्टर विनय लंगेह ने आज ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरायपाली विकासखंड के ग्राम राजाडीह तथा बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी में स्थापित चेकपोस्टों का स्थल निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने चेकपोस्टों में तैनात राजस्व, पुलिस एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखी जाए ताकि अन्य राज्यों से अवैध धान की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।निरीक्षण उपरांत कलेक्टर लंगेह ने सहकारी समिति पहुंचकर आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में तौल, भंडारण, परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!