विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पूर्व प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 557 कट्टा/बोरी धान जब्त किया गया।कार्रवाई के मुख्य बिंदु—ग्राम कोमाखान – किराना दुकान से 100 कट्टा अवैध धान जब्तग्राम टेमरी (तहसील कोमाखान) – 100 कट्टा अवैध धान बरामदनर्रा चेकपोस्ट – 40 कट्टा अवैध धान जप्तग्राम गनेकेरा – 105 पॉकेट अवैध धान जब्तग्राम मोहन्दा (तहसील सराईपाली) – फुटकर व्यापारी के गोदाम से 212 बोरी धान जप्तसभी जप्त धान को संबंधित थानों में सुपुर्द कर दिया गया है तथा मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान के क्रय–विक्रय और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


