विकास नंद/ सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
1. PSS योजना जारी – अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, सरसों, मसूर जैसी दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहेगी।
2. विभागीय पुनर्गठन – सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग में तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग को योजना एवं सांख्यिकी विभाग में मिलाया गया। उद्देश्य: मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस।
3. धान खरीदी के लिए 26,200 करोड़ की व्यवस्था – धान उपार्जन हेतु पूर्व प्रत्याभूति का पुनर्वेधीकरण व विपणन संघ को अतिरिक्त राशि स्वीकृत।
4. आवास योजनाओं में छूट – EWS/LIG के अविक्रित मकान 3 बार विज्ञापन के बाद किसी भी आय वर्ग को बेचे जा सकेंगे; Bulk Purchase की अनुमति भी, पर अनुदान नहीं मिलेगा।
5. नवा रायपुर स्टेडियम लीज पर – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन संचालन व विकास हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर देने का निर्णय।


