अंबिकापुर से लेकर राजधानी तक छत्तीसगढ़ होगा वीवीआईपी मूवमेंट का केंद्र..20 से 30 नवंबर तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरे से बढ़ी हलचल। - Sarvavyapi अंबिकापुर से लेकर राजधानी तक छत्तीसगढ़ होगा वीवीआईपी मूवमेंट का केंद्र..20 से 30 नवंबर तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरे से बढ़ी हलचल। - Sarvavyapi

अंबिकापुर से लेकर राजधानी तक छत्तीसगढ़ होगा वीवीआईपी मूवमेंट का केंद्र..20 से 30 नवंबर तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरे से बढ़ी हलचल।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ आने वाले दिनों में अभूतपूर्व वीवीआईपी गतिविधियों का साक्षी बनने वाला है। 20 नवंबर से 30 नवंबर तक राज्य में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा तय होने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों से लेकर जिला प्रशासन तक सभी विभागों में तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क मोड में है। शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, कार्यक्रम स्थल का सौंदर्यीकरण और सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनकी यात्रा के चलते बड़े पैमाने पर जनसभाओं, विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-भूमिपूजन और संगठनात्मक बैठकों के कार्यक्रम प्रस्तावित बताए जा रहे हैं। पीएम की सभाओं को लेकर बीजेपी संगठन ने भी तैयारी तेज कर दी है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस मुख्यालय अलग-अलग जिलों के साथ समन्वय बना रहा है।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इसी अवधि में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी राज्य में दौरा निर्धारित है। शाह के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष रणनीति बनाई जा रही है। उनके दौरे में राजनीतिक बैठकों के अलावा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शामिल हो सकती है।लगातार वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपीजी, स्पेशल ब्रांच और जिला पुलिस दिनभर मीटिंग और रिहर्सल में जुटी हुई है।साथ ही नगर निगम और संबंधित विभागों को शहरों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार और व्यवस्थाओं को चुस्त करने कहा गया है।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लगातार दौरों को राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। वर्षांत को देखते हुए छत्तीसगढ़ में राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक मजबूती का यह दौर बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ अगले दस दिनों तक देश की शीर्ष हस्तियों की मेजबानी करने जा रहा है,जिससे राज्य की राजनीति, सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों में असाधारण तेजी देखी जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!