हिंदी विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय सामाजिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण। - Sarvavyapi हिंदी विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय सामाजिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण। - Sarvavyapi

हिंदी विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय सामाजिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

हमारे राज्य के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में राष्‍ट्रीय सामाजिक विद्यालय, पिपरी मेघे के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ 14 नवंबर को शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में उन्‍होंने अटल बिहारी वाजपेयी भवन में जनजातीय नायकों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, स्‍वामी सहजानंद सरस्‍वती संग्रहालय, गांधी हिल्‍स तथा महापंडित राहुल सांकृत्यायन केंद्रीय पुस्तकालय आदि का भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रीय पुस्‍तकालयाध्‍यक्षा डॉ. मैत्रेयी घोष, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस.‍ मिरगे, सहायक संपादक डॉ. अमित विश्‍वास कर्मचारी निलिमा कांबळे, वर्षा फुलझेले ने अकादमिक गतिविधियां और उपक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय सामाजिक विद्यालय के सहायक शिक्षक किशोर उमाटे तथा हिंदी विश्‍वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता खोब्रागडे एवं विद्यार्थी स्‍वीटी मून, लिप्‍सा पाल, अवंतिका चौधरी, सास्‍वति भोई, अंजना कुमारी, सरोजनी बोरा, प्रिंसेस राज, सुजाता वास, सरामि बोराह सहित विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!