कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने किया धान खरीदी सीजन का शुभारंभ“किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा” - Sarvavyapi कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने किया धान खरीदी सीजन का शुभारंभ“किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा” - Sarvavyapi

कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने किया धान खरीदी सीजन का शुभारंभ“किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा”

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इसी क्रम में जिला महासमुंद के उपार्जन केंद्र झालखम्हरिया में धान खरीदी सीजन का औपचारिक शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में हुआ।

शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में खुशवंत साहेब ने कहा कि आज किसानों के लिए उत्सव जैसा दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्धि किसानों से ही है। यहां तक कि अयोध्या में श्री राम लला के लिए भोग का चावल भी छत्तीसगढ़ से भेजा गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रिकॉर्ड धान खरीदी होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप किसानों को बोनस, समितियों में एटीएम सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।मंत्री ने कहा कि राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है और तकनीकी क्षमता भी निरंतर बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं बसना विधायक संपत अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषक दुर्गेश साहू के 40 क्विंटल धान की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल बन गया।विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महासमुंद जिला पूरे राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी करने वाला जिला है। सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए सिकासेर और सिरपुर बैराज का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जो कृषि के लिए बड़ा लाभ देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी जिला नया रिकॉर्ड बनाएगा।बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लक्ष्य के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और समिति पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर नजर रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले की 130 समितियों के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य चल रहा है। आज 34 समितियों में 50 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे तक टोकन कट सकते हैं और धान खरीदी की जा सकती है। जिले में 16 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं और अब तक 23 प्रकरणों में 3000 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, संदीप दीवान, पीयूष साहू, प्रकाश शर्मा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, संदीप घोष, सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर, अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता एवं आसपास के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!