किसानों की मेहनत को सम्मान, सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी... सीएम साय। - Sarvavyapi किसानों की मेहनत को सम्मान, सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी... सीएम साय। - Sarvavyapi

किसानों की मेहनत को सम्मान, सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी… सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत, उनकी आस्था और विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध रूप से संचालित करने के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री ने बताया कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ सुदृढ़ की गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं।सरकार ने खरीदी प्रक्रिया को तकनीक-सक्षम बनाते हुए इस वर्ष तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी के हर चरण में किसानों को सुविधा, पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि किसानों का अटूट विश्वास ही छत्तीसगढ़ की प्रगति की असली ताकत है। धान खरीदी का यह शुभारंभ उनके परिश्रम और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।धान खरीदी शुरू होते ही प्रदेशभर में किसानों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत तकनीकी सिस्टम के कारण इस वर्ष की धान खरीदी और अधिक सहज, सरल और सुव्यवस्थित होगी।छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज एक नई उम्मीद और किसानों के विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!