मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटे तहसीलदार श्रीधर पंडा, गांव-गांव पहुंचकर कर रहे हैं सघन मानीटरिंग। - Sarvavyapi मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटे तहसीलदार श्रीधर पंडा, गांव-गांव पहुंचकर कर रहे हैं सघन मानीटरिंग। - Sarvavyapi

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटे तहसीलदार श्रीधर पंडा, गांव-गांव पहुंचकर कर रहे हैं सघन मानीटरिंग।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा कराने के लिए सरायपाली विकासखंड के तहसीलदार श्रीधर पंडा लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। मतदाता सूची में शुद्धिकरण, नए नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन सहित सभी प्रक्रियाओं को सही ढंग से संपादित कराने हेतु वे स्वयं विभिन्न ग्रामों का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

तहसीलदार पंडा ने ग्राम स्तर पर लगने वाले शिविरों, बीएलओ की उपस्थिति, दस्तावेज़ों के सत्यापन एवं दावों–आपत्तियों के निस्तारण की गति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने की कड़ी हिदायत दी।उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके आवेदन, समस्याएँ एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी ली। श्री पंडा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है और इसे सटीकता व पारदर्शिता के साथ पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ग्रामवासियों ने तहसीलदार द्वारा किए जा रहे निरीक्षण और त्वरित समाधान की सराहना की। प्रशासन का दावा है कि उनके मार्गदर्शन में मतदाता पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!