भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, वीरता–संघर्ष और संस्कृति के संदेश से गूंजा जिला पंचायत परिसर। - Sarvavyapi भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, वीरता–संघर्ष और संस्कृति के संदेश से गूंजा जिला पंचायत परिसर। - Sarvavyapi

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, वीरता–संघर्ष और संस्कृति के संदेश से गूंजा जिला पंचायत परिसर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअली जुड़े और बिरसा मुंडा की ऐतिहासिक भूमिका, उनके त्याग एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्य, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और आदिवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्य अतिथि खुशवंत साहेब ने कहा कि यह दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान को नमन करने का पवित्र क्षण है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम आयु में जनजातीय समाज को एकजुट कर जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन छेड़ा। अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध उनकी लड़ाई आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिरसा मुंडा जन्मवर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय समाज के सम्मान को नई ऊँचाई देता है।महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बिरसा मुंडा की वीरता और त्याग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अमिट प्रतीक हैं। आदिवासी समाज की परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं।बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष सांस्कृतिक अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का महाक्रांति अध्याय है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनजातीय समाज से होना गर्व का विषय है।सम्मान समारोह एवं वितरण कार्यक्रमसमारोह में प्रतिभावान छात्राओं पुष्पलता दीवान, डॉली, अंकिता मांझू को मोमेंटो प्रदान किया गया। पीएम जनमन के 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की सांकेतिक चाबी सौंपते हुए 5 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए।महिला स्व सहायता समूहों — आदिवासी महिला एवं जय बूढ़ा देव समूह को 1.50 लाख रुपये तथा श्रद्धा महिला एवं जय मां गायत्री समूह को 6 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। डेयरी फॉर्म स्थापना हेतु 2 हितग्राहियों को 1 लाख 74 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और नक्सल प्रभावित परिवारों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।पीएम जनमन योजना की प्रगतिकलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के 3025 आधार कार्ड, 1887 आयुष्मान कार्ड, 2102 बैंक खाते, 3099 राशन कार्ड तथा 1380 सामाजिक प्रमाण पत्र बनाए गए। जिले में 678 आवास, 26 सड़क, पेयजल-विद्युत एवं आंगनबाड़ी सुविधा उपलब्ध कराई गई। धरती आबा कार्यक्रम अंतर्गत 308 ग्रामों में विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है।प्रदर्शनी एवं स्टॉल अवलोकनकार्यक्रम से पूर्व मंत्री और विधायकगणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग स्टॉल में आयुष्मान कार्ड वितरण के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया तथा सभी विभागों को पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, स्कूली बच्चों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!