कृष्णकुमार साहू को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर। - Sarvavyapi कृष्णकुमार साहू को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर। - Sarvavyapi

कृष्णकुमार साहू को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुन्द में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से किए गए नवनियुक्त पदों में कृष्णकुमार साहू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर से पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।कृष्णकुमार साहू लंबे समय से संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी निष्ठा, कर्मठता और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में भाजपा जिला महासमुन्द और भी अधिक मजबूत होगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि जिले के एक प्रतिष्ठित और सक्रिय नेता को पार्टी द्वारा बड़ा दायित्व सौंपा जाना पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है।सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री भाजपा ने कृष्णकुमार साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को नए आयाम मिलेंगे तथा जिले के विकास में भी नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बधाई संदेश:”कृष्णकुमार साहू को भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुन्द का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!””उनके नेतृत्व में भाजपा जिला महासमुन्द को और अधिक मजबूती मिलेगी, ऐसा विश्वास है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!