सरला कोसरिया ने मंत्री दयालदास बघेल एवं गुरु खुशवंत साहेब का किया स्वागत, सरायपाली क्षेत्र के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा। - Sarvavyapi सरला कोसरिया ने मंत्री दयालदास बघेल एवं गुरु खुशवंत साहेब का किया स्वागत, सरायपाली क्षेत्र के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा। - Sarvavyapi

सरला कोसरिया ने मंत्री दयालदास बघेल एवं गुरु खुशवंत साहेब का किया स्वागत, सरायपाली क्षेत्र के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने आज छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जिले के एक दिवसीय दौरे पर आगमन के दौरान आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर हुई मुलाकात के दौरान सरला कोसरिया ने सरायपाली क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार, महिलाओं से संबंधित मुद्दों तथा सामाजिक कल्याण के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कौशल विकास जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कराया।दोनों मंत्रियों ने कोसरिया द्वारा उठाए गए सुझावों और मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सरायपाली क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।सरायपाली क्षेत्र के विकास को लेकर हुई यह चर्चा महत्वपूर्ण और सार्थक मानी जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!