रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/ करगी रोड (कोटा)
कोटा जनपद पंचायत के ग्राम बरद्वार जिला बिलासपुर में 4 से 11 जनवरी 2026 तक पवित्र घोंघा नदी के तट पर 11 कुंडीय श्री रुद्र शिव महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद् भगवद कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल मेला का आयोजन होने जा रहा है | पूर्व सरपंच एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष भास्कर साहू ने बताया की हमारे ग्राम बरद्वार में 11 कुंडिय श्री शिव महारुद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ दिनांक 4 जनवरी को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें आस-पास क्षेत्र एव समस्त ग्राम वासी सम्मलित रहेंगे |. श्री परम पूज्य गुरु अखिल जी महाराज (गोपेश) व श्रीमद् भगवत कथा वाचक पंडित योगेन्द्र शरण शास्त्री वृन्दावन वाले ने बताया की वास्तव में युगों युगों से चली आ रही हमारी भारतीय संस्कृति में यज्ञ और भागवत में कलश यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि कलश में भगवान ब्रह्म, विष्णु , महेश सहित 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है जिन माता बहनों के सिर पर कलश स्थापित होता है उनका जीवन धन्य हो जाता है साथ ही कलश में भगवान भागवत जी स्वयं वास करते हैं ।