आकस्मिक निरीक्षण में सीएचसी सरायपाली की व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा… जिला स्वास्थ्य टीम ने स्टोर, ओटी, एनआरसी, ओपीडी सहित विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे, आरएमएनटीसीएच संदीप चंद्राकर एवं अनुपम शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायपाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन आकलन किया गया।निरीक्षण टीम ने स्टोर रूम, ऑपरेशन थिएटर, न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी), ओपीडी तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का विस्तार से निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह एवं लैब टेक्नीशियन राजकुमार पटेल उपस्थित रहे। टीम ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, दवाओं की उपलब्धता तथा सेवाओं के बेहतर समन्वय को प्राथमिकता देते हुए संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!