टी आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… नई ऊर्जा, स्मार्ट कार्यशैली और शत-प्रतिशत लक्ष्य पर दिया गया जोर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक के निर्देशन में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे द्वारा विकासखंड सरायपाली के समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नए वर्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को अधिक प्रभावी, सुनियोजित एवं परिणामोन्मुख बनाना रहा।बैठक में टी.आर. धृतलहरे ने सभी स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को नई ऊर्जा के साथ स्मार्ट तरीके से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत आधार बेस उपस्थिति, सीएनए सर्वे की समयबद्ध पूर्णता, छोटी माता के मामलों की त्वरित रिपोर्टिंग, एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भेजने, कुष्ठ रोग सर्वे के मामलों का नियमित फॉलोअप, बीआईपीएस कार्यक्रम के सुदृढ़ क्रियान्वयन तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु ऑडिट समय पर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान टीम द्वारा चिन्हित एक्स मार्क घरों का अनिवार्य रूप से भ्रमण किया जाए तथा एटीपी के अनुसार नियमित फील्ड विजिट कर सभी कार्यक्रमों की निगरानी की जाए। धृतलहरे ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कुंजी है।बैठक में आर.एन. दुबे, कादिर मोहम्मद, डोलमणी भोई, संकीर्तन बुडेक, सुरेश पटेल, डी. फ्रांसिस, निर्मला नागेश, रीता गार्डिया, वृंदा चौहान, एम. हॉबिल सहित अन्य स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी को आपसी समन्वय और जनहित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!