जन चौपाल में सीईओ हेमंत नंदनवार ने सुनीं 72 फरियादें, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने जिलेभर से आए आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।आज की जन चौपाल में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जन चौपाल में महासमुंद निवासी जागृति साहू ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम मुड़ागांव निवासी लाखेश्वर साहू ने बीमारी के उपचार हेतु स्वास्थ्य सहायता राशि की मांग की। ग्राम कोलपदर निवासी पंचराम ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया।इसी तरह ग्राम गढ़फुलझर (बसना) निवासी रेशम विशाल ने वेतन भुगतान एवं पीएफ राशि, ग्राम सिनोधा निवासी छबीलाल ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ, ग्राम अरंड निवासी दिलीप कुमार चंद्राकर ने किसान सम्मान निधि की राशि, ग्राम चरोदा निवासी दीपक साहू ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल तथा ग्राम तोषगांव निवासी पुष्पा बाई ने आधार कार्ड बनवाने संबंधी समस्या के निराकरण हेतु आवेदन किया।

सीईओ नंदनवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!