सुस्त थाना प्रभारी के कंधे में दोहरी जिम्मेदारी,न थाना संभल रहा न यातायात,ट्रकों को लूटकर अपराधी सड़कों पर मना रहे थे जन्मदिन।

Share Now

सक्ती/ ब्यूरो /

जिले के सुस्त थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है ये थाना प्रभारी न तो अपने थाना क्षेत्र के अपराधों पर लगाम लगा पा रहे है और न ही अपनी दूसरी जिम्मेदारी यातायात व्यवस्था को ठीक कर पा रहे है पूर्व एसपी अंकिता शर्मा ने भरोसे के साथ दो दो जिम्मेदारियों इन्हें सौंपी थी मगर अब दोनों ही जिम्मेदारियां इनसे नहीं संभल रही हम बात कर रहे है डभरा थाना प्रभारी कमल किशोर महतो की जिनके क्षेत्र में बीच सड़क पर अपराधी रात को केक काट कर जन्मदिन मनाते है इतना ही नहीं वहां से गुजरने वाले ट्रकों को जबरन रोककर लूटने का प्रयास भी करते है सोमवार को देर रात एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसने डभरा पुलिस की कानून व्यवस्था ओर रात्रि गश्त की सारी पोल पट्टी खोल कर रख दी सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर अपने कैप्सूल वाहन को लेकर डभरा से होते हुए उड़ीसा की ओर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ग्राम सपोस के पास कुछ अपराधिक किस्म के युवक रास्ते में बीच सड़क में के काट के जन्मदिन मना रहे थे साथ ही वहां से गुजरने वाले ट्रकों को भी रोक रहे थे इस दौरान जब एक ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोकने से इनकार किया और ट्रक आगे की ओर बढ़ाया तो उनमें से एक बदमाश ट्रक के दरवाजे में लटक गया और ड्राइवर के साथ चलती ट्रक में मारपीट करने लगा जब ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोक तो चलती ट्रक से ट्रक की चाबी निकाल ली चाबी निकलते ही ट्रक का स्टेरिंग लॉक हो गया और ट्रक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी घटना के वक्त ट्रक में मौजूद एक हेल्पर ने सारी घटना का को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था।*घटना का लाइव वीडियो देख दहल जाएगा दिल* कैसे ये अपराधी ट्रकों को रोकते हैं वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे युवक मारपीट और गाली गलौज करके मारपीट और ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए बोल रहा है और जब गाड़ी नहीं रुकी तो चाबी निकाल लि गई और ट्रक दूर जाकर पलट गया घटना में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को काफी चोट आई है राहत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई मगर इस घटना ने डभरा पुलिस के कानून व्यवस्था और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है लोगों का कहना है कि डभरा थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने न जाने कौन सी घुट्टी अधिकारियों को पिलाई है इसके चलते उन्हें दो दो बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है जबकि वह एक भी जिम्मेदारी ठीक से निभा नहीं पा रहे हैं *इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला*फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पकड़े गए आरोपी का नाम विनीत पटेल,दीपक चौहान, बुद्धेश्वर सिंह सतनामी है आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस के धारा 115 (2) 296 351( 2) 3, 5 के तहत अपराध दर्ज किया है वहीं अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!