विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अंतिम चरण में है और इसकी समय-सीमा समाप्त होने में केवल सात दिन शेष हैं। इस बीच कल साय सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें धान खरीदी की प्रगति, उठाव, भंडारण और सामने आई अनियमितताओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अवैध धान खरीदी पर सख्ती, किसानों को राहत देने के उपायों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के नतीजों पर प्रदेश के किसानों और प्रशासन की निगाहें टिकी हैं।