मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025: शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित हुईं वर्षा नंद।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए शासकीय प्राथमिक शाला बानीगिरोला में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थ वर्षा नंद को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 – शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार आधारित गतिविधियों और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए प्रदान किया गया।शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज भंडार निगम चंद्रहास चंद्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी तथा डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि, नवाचार को प्रोत्साहन और शिक्षकों को प्रेरित करना है। वर्षा नंद ने अपने शिक्षकीय सेवाकाल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने, नियमित उपस्थिति सुधारने, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यालय के शैक्षिक माहौल को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षणिक अभिरुचि विकसित करने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन कर उन्होंने विद्यालय को नई पहचान दिलाई है।इसके अतिरिक्त खिलौना आधारित शिक्षण, बहुभाषिता, जादुई पिटारा, एफएलएन तथा नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण जैसे कार्यक्रमों में जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे जिला एवं विकासखंड स्तर पर पूर्व में भी पुरस्कृत हो चुकी हैं।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नयाक, संकुल प्राचार्य भोगसिंह भोई, संकुल समन्वयक पाल सिंह बंजारे, प्रधान पाठक प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, शिक्षिकाएं सीता पटेल, ईश्वरी तिवारी, विजिता प्रधान, कमला प्रधान, शिक्षक दीपक मिश्रा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नवीन पटेल, सरपंच सावित्री भुवनेश्वर दास सहित ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं संकुल बैदपाली के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!