बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही!विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में दिनांक का उल्लेख नहीं, लोक शिक्षण संचालनालय की गंभीर चूक उजागर।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जारी की गई परीक्षा समय-सारणी में विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र की तिथि का उल्लेख ही नहीं किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं, पालकों और शिक्षकों में भारी असमंजस की स्थिति बन गई है।समय-सारणी में लाल घेरे में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि विज्ञान विषय के सामने न तो परीक्षा की तारीख दर्ज है और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया है। जबकि अन्य सभी विषयों में दिनांक और समय स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं। यह लापरवाही सीधे तौर पर परीक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है।बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील विषय में इस तरह की चूक न केवल छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता को भी उजागर करती है। कई विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक स्वयं असमंजस में हैं कि वे छात्रों को सही जानकारी कैसे दें।छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो परीक्षा के दिन भारी अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।इस पूरे मामले पर अभी तक लोक शिक्षण संचालनालय या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है, जो चिंता को और बढ़ाता है।अब बड़ा सवाल यह है किक्या यह केवल एक टाइपिंग त्रुटि है या फिर परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही की एक और कड़ी?छात्र संगठनों ने मांग की है कि तत्काल संशोधित समय-सारणी जारी कर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि छात्रों के मानसिक तनाव को कम किया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!