विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध धान खरीदी और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर राजस्व, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में गठित जांच चौकियों पर सघन जांच के दौरान अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई।
कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर दोषी पाए जाने पर कृषि उपज मंडी समिति सरायपाली के चेकपोस्ट प्रभारी पंकजराज पटेल को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध धान परिवहन रोकने में विफलता को लेकर की गई।
कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध धान खरीदी, भंडारण अथवा परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सतत निगरानी, औचक जांच और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध धान खरीदी या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा