ओडिशा से अवैध धान खपाने पर बड़ी कार्रवाई: व्यापारी सोनू अग्रवाल पर एफआईआर…₹8.17 लाख की क्षति उजागर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर तहसीलदार सरायपाली द्वारा की गई जांच के बाद ओडिशा राज्य से अवैध रूप से धान खपाने के मामले में सरायपाली के धान व्यापारी सोनू अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जांच में प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन एवं गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री लंगेह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान दस्तावेजों की गहन जांच एवं संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।जांच प्रतिवेदन के अनुसार सरायपाली विकासखंड अंतर्गत व्यापारी सोनू अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन एवं खपत की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कुल 04 माजदा वाहनों से 864 पैकेट (कुल 345 क्विंटल) धान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। यह धान ओडिशा से लाकर समितियों एवं किसानों को अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।उक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के न्यायालय में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध धान परिवहन एवं खपत के कारण शासन को ₹8,17,305/- (आठ लाख सत्रह हजार तीन सौ पाँच रुपये) की आर्थिक क्षति हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!