खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर फोकस: डीएमएफ प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सचिव जिला खनिज संस्थान न्यास हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्र के अंतर्गत संशोधित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधन 2025) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन सूची तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।न्यास की आय-व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन एवं उसके पालन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने तथा अपूर्ण कार्यों की शेष राशि ब्याज सहित न्यास में वापस जमा कराने के निर्देश दिए गए। निरस्त कार्यों से संबंधित राशि की वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी सहमति बनी।इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025-26 के त्रैमासिक प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि डीएमएफ की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!