जनदर्शन में 70 आवेदन: कलेक्टर विनय लंगेह ने सुनी समस्याएं, 4 वर्षीय रियांश को मिलेगा नया जीवन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय लंगेह ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब महासमुंद निवासी 4 वर्षीय नन्हे रियांश साहू के परिजनों ने उसके श्रवण एवं स्पीच थेरेपी के लिए सहायता की गुहार लगाई। बताया गया कि रियांश को सुनने में समस्या है और 3 वर्ष पूर्व उसका ऑपरेशन भी हो चुका है। इस पर कलेक्टर लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक जांच कर समुचित उपचार और स्पीच थेरेपी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उचित इलाज से रियांश जल्द ही सुन सकेगा।इसके अलावा दिव्यांग पूनम पटेल द्वारा मानस मंडली में पंजीयन, सुभद्रा बाई द्वारा झुग्गी-झोपड़ी का पट्टा, हेमलाल ध्रुव द्वारा सड़क निर्माण, हेमंत चंद्राकर और राधेश्याम बंजारा द्वारा अतिक्रमण हटाने, जामनी बाई द्वारा राशन कार्ड बनवाने, श्यामलाल भोई द्वारा वन अधिकार पट्टा, सुरेंद्र बरिहा द्वारा मत्स्य पालन की अनुमति, श्यामलाल नौरंगे द्वारा वृद्धावस्था पेंशन एवं ग्राम सोनासिल्ली के ग्रामीणों द्वारा राजस्व ग्राम घोषित करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर लंगेह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!