तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम छतौना में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-4 के लिए नए भवन निर्माण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह के सतत प्रयासों के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सभापति अम्बिका साहू तथा ग्राम पंचायत छतौना की सरपंच राधिका राकेश कौशिक के अथक प्रयासों से आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 12.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।इस स्वीकृति से ग्राम छतौना में लंबे समय से महसूस की जा रही बेहतर आंगनबाड़ी सुविधा की आवश्यकता पूरी होगी। नए भवन के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण मिलेगा, वहीं गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने ग्राम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आधारभूत संरचना मजबूत करना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने भी इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।