सरायपाली में उत्सव के रूप में शुरू हुआ शिशु संरक्षण माह, 43 केंद्रों पर बच्चों को मिला पोषण का संबल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विकासखंड सरायपाली में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ इस बार उत्सव के रूप में किया गया। 17 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत पूरे विकासखंड के 43 केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान संचालित हो रहा है।शिशु संरक्षण माह के दौरान सूक्ष्म कार्ययोजना के अनुसार लक्षित बच्चों को खून की कमी (एनीमिया) से बचाव के लिए आयरन सिरप तथा विटामिन-ए सिरप पिलाया जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक छह माह में एक बार आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से बच्चों में कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी तथा स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत होगी।

ऐसा ही परिदृश्य स्वास्थ्य केंद्र तोषगांव में नजर आया जहां आरएचसी विमल सिदार व गीतांजलि सिदार द्वारा खुशनुमा माहौल में बच्चों का जांच कर दवाईयां उपलब्ध करा रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!