विकास नंद/सर्वव्यापी/
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 7 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक सहित कुल 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार चेकिंग अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि ओडिशा की ओर से बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल में गांजा लेकर दो व्यक्ति महासमुंद होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की।कुछ ही देर में संदिग्ध बाइक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पारस लोधी (उम्र 18 वर्ष) निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) बताया, जबकि उसके साथ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी मौजूद था। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के बीच रखे बैग से 7 किलो गांजा बरामद हुआ।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से जबलपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया।
💰 जप्त संपत्ति07 किलोग्राम गांजा – कीमत ₹3,50,000बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल – कीमत ₹75,00001 मोबाइल फोन – कीमत ₹5,000👉 कुल जब्ती: ₹4,30,000आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी (दो)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ “इंड-टू-इंड” एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत स्रोत एवं गंतव्य बिंदुओं पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई।