विकास नंद/ सर्वव्यापी/
राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों में आयोजित महा जन-सुनवाई और क्षेत्रीय व्यस्तताओं के पश्चात आज महिला आयोग कार्यालय रायपुर में विभागीय कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।इस दौरान सरला ने अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाना एक पवित्र दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब कार्य पारदर्शिता, समर्पण और ईमानदारी से किया जाता है, तो उससे आत्मगौरव और आत्मसंतोष की अनुभूति होती है।
सरला कोरिया ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा, “सेवा ही मेरा संकल्प है और देशहित ही मेरा उद्देश्य है,” और इसी भावना के साथ वे निरंतर कार्य करती रहेंगी।
महिला आयोग की इस सक्रिय पहल से प्रदेशभर की महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और त्वरित समाधान पाने का अवसर मिल रहा है, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।