मुंगेली/जिया खान/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
नगर पंचायत सरगांव दिखने में बहुत कांटे की ठक्कर पर जनता ने लाकर खड़ा किया है जमीनी स्तर पर जो परिणाम सामने आए हैं वो काफी दिलचस्प है 7+7+1 +1=16 वोट का होना देखा जा रहा है । कयास , वादे , और आंकलन लगाने वाले अनेकों रूप में अबतक आपने देखे और सुने होंगे पर परिणाम का विपरीत होना मानो यह आदत सी हो चुकी है यही वजह है की कुछ भी हो सकता है ऐसे शब्दों से ही समाचार प्रकाशित किया जा सकता है । जो दांव पेंच उठा पटक और जिनके कंधे में यह जिम्मेदारी देखने और सुनने को मिल रही है उनसे कांग्रेस का समी कारण सफल होना नामुमकिन नजर आता दिख रहा है । और जितने नामो के कयास लगाए जा रहे हैं उससे यह कहना की कांग्रेस कमजोर है यह बिल्कुल ग़लत होगा कांग्रेस में बड़े दिग्गज ऐसे हैं जो अधिकार रखते हैं उपाध्यक्ष बनने का प्रंतु कांग्रेस की कोशिश विश्वसनीयता पर आंकलन करना अभी जल्दबाजी होगी ।ऐसी परिस्थिति को देखते हुए भाजपा से ही उपाध्यक्ष बनना बहुत हद तक तय माना जा सकता है अब तक भाजपा से कोई नाम आगे उजागर नहीं किये गया प्रंतु राजकुमारी कौशिक की सुगबुगाहट नजर आ रही है वहीं कांग्रेस की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी के ऊपर जोर आजमाईश के संकेत दिख रहे हैं ।जब की कांग्रेस से एक भावी नाम के साथ साथ दो और अधिकार रखने योग्य नाम सामने आये थे जो समय के साथ उजागर नहीं होते नजर आ रहे हैं यही कारण है कि ऐसी स्थिति को देखते हुए भाजपा से राजकुमारी कौशिक सबसे प्रबल नाम दिखाई दे रहा है ।