विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ 30 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है।
जारी आदेश के तहत उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव में कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
आदेश के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरित कर्मचारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करें, ताकि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो सके।इसके साथ ही पूर्व में जारी कुछ स्थानांतरण आदेशों के अनुपालन में भी आवश्यक संशोधन कर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस व्यापक तबादला सूची को पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था, कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।