भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत काठाकोनी बस्ती निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खोरबहरा राम कौशिक (खिरहा) का 87 वर्ष की आयु में दिनांक 20 मार्च 2026 को रात्रि 11:10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।स्वर्गीय खोरबहरा राम कौशिक, स्व. हीरा लाल कौशिक के पुत्र थे। वे स्व. गोबिंद, राम प्रसाद कौशिक एवं रामाधार कौशिक के अनुज थे। परिवार में वे सुखदेव, धनीराम, मनीराम, रमा, रम्भा, पुष्पा, उषा एवं बहुरा कौशिक के पिता थे। साथ ही राजकुमारी, सुनीता, स्व. किरीता, स्व. गोवर्धन एवं लाला शत्रुहन कौशिक के चाचा थे। वे सर्वव्यापी संपादक तरुण कौशिक के ज्येष्ठ मामा भी थे।उनका अंतिम संस्कार काठाकोनी मुक्तिधाम में प्रातःकाल संपन्न हुआ।परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।