विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक कंपनी एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।प्रशासन के निर्देश पर रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध मामला कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के तहत धारा 289 एवं 125 (a) में प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।