ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक के जीपीएम आगमन पर भव्य स्वागत, प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा!

Share Now

श्रीनिवास सुमेर ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं सर्वव्यापी समाचार पत्र के संपादक तरुण कौशिक के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) आगमन पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के जिला सचिव नूर मोहम्मद द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम का माहौल बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें संगठन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।स्वागत उपरांत संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मई माह में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रणनीति तय करने के साथ-साथ पत्रकारों की सक्रिय भूमिका और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और संगठन के माध्यम से हम अपने अधिकारों को और प्रभावी ढंग से स्थापित कर सकते हैं।” वहीं जिला सचिव नूर मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर शीघ्र ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण,आपसी सहयोग और पत्रकार एकता का सशक्त संदेश देखने को मिला। पूरे आयोजन में सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!