तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक की अनुशंसा पर बिल्हा विधानसभा के विकासखंड बिल्हा और पथरिया में 40 लाख रु की लागत से विभिन्न ग्रामों के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रार्थना शेड का निर्माण की स्वीकृति साय सरकार द्वारा दे दी गयी है। जिसके अंतर्गत शा. पूर्व माध्य. शाला परसदा (टी), शा. पूर्व माध्य. शाला. धमनी, शा. पूर्व माध्य चकरभाठा 7 लाख रु, शा. पूर्व माध्य खम्हारडीह 7 लाख रु, शा. पूर्व माध्य कया 7 लाख रु, और पथरिया विकाससखंड के शा. पूर्व माध्य. शाला पथरगढ़ी में 5 लाख रु की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार माना है और कहा कि बिल्हा में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही विकासपरक सोच का परिणाम है, जहां शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस स्वीकृति के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख शालाओं को शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि इन इसके निर्माण से विद्यार्थियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के विकास कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन व सामूहिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।