विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
🔍 चकमा देने की चाल हुई फेलतस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे गांजा छुपाकर रखा था। इतना ही नहीं, एक अलग कार से पायलटिंग कर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश भी की जा रही थी, लेकिन सतर्क पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर पूरा नेटवर्क पकड़ लिया।
🚧 नाकाबंदी में दबोचे गए आरोपीएनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर एक पायलटिंग कार और उसके पीछे आ रही पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर तरबूज के नीचे प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ।
🌐 ओडिशा से यूपी तक फैला था नेटवर्कपूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा संबलपुर से लाकर चित्रकूट पहुंचाने की योजना थी। पकड़े गए आरोपियों में 4 उत्तरप्रदेश और 2 मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
💰 1.25 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्तपुलिस ने कार्रवाई के दौरान—2 क्विंटल 25 किलो गांजापिकअप वाहन (OD15V4676)हुंडई औरा कार (UP96Q3658)6 मोबाइल फोनजब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
👥 गिरफ्तार आरोपीपुलिस ने सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सुरज गुप्ता, योगेश कुशवाहा, हरिबाबू वर्मा और रामबाबू वर्मा को गिरफ्तार किया है।
⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाईसभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
👉 यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।