विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। यह अभियान 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक लगातार 4 दिनों तक संचालित हुआ, जिसमें फरार एवं न्यायालय में अनुपस्थित वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।इस विशेष अभियान के तहत कुल 94 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिनमें 06 स्थायी वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। सभी वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट के 4 मामले, छेड़छाड़ का 1 मामला तथा अन्य (गाली-गलौच एवं मारपीट) का 1 मामला शामिल है।अभियान के दौरान जिले के सभी अनुविभागों में अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई—🔹 महासमुंद अनुविभाग: कुल 27 वारंटों की तामीली🔹 पिथौरा अनुविभाग: कुल 22 वारंटों की तामीली🔹 बागबाहरा अनुविभाग: कुल 04 वारंटों की तामीली🔹 सरायपाली अनुविभाग: कुल 41 वारंटों की तामीलीमहासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी