जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजली।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले में कृषि विभाग में पदस्थ भृत्य भुवनेश्वर सिंह पैकरा का आज सुबह हृदयाघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 08 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया। जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वर्गीय पैकरा को मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की। कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय पैकरा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्वर्गीय पैकरा अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से कृषि विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाते थे। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम मल्दा, जिला बलौदा बाजार में किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!