अप्रैल-जून 2026 में लगेगा राजस्व पखवाड़ा: गांव-गांव में शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अप्रैल, मई एवं जून 2026 में प्रत्येक माह 15-15 दिनों के लिए राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह शिविर ग्राम स्तर पर निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान सीधे मौके पर करा सकेंगे।कार्ययोजना के अनुसार अप्रैल माह में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तक तथा जून माह में 01 जून से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गांवों में उपस्थित रहकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अभिलेख सुधार, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे मामलों का निराकरण प्राथमिकता से करेंगे।

कलेक्टर विनय कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में पखवाड़ा का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का समाधान शिविर स्थल पर ही किया जाए। साथ ही शिविरों की प्रगति की जानकारी समय-समय पर शासन को उपलब्ध कराई जाए।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गांव में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं और इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!